Ad

सोनालीका ट्रैक्टर

सोनालिका ने अपने नए सिकंदर डीएलएक्स डीआई 60 टॉर्क प्लस ट्रैक्टर का अनावरण किया

सोनालिका ने अपने नए सिकंदर डीएलएक्स डीआई 60 टॉर्क प्लस ट्रैक्टर का अनावरण किया

सोनालिका एक उत्कृष्ट ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है। किसानों के बीच सोनालिका के कृषि यंत्र और उपकरण बेहद लोकप्रिय हैं। भारत की अग्रिण ट्रैक्टर निर्माता कंपनी सोनालिका ट्रैक्टर ने 'वन नेशन, वन ट्रैक्टर प्राइस' नामक अपनी नई कवायद शुरू की है। 

सोनालिका ने अपनी इस नई पहल के साथ भारतीय किसानों के लिए अपना नया ट्रैक्टर भी प्रस्तुत किया है। इसी कड़ी में भारतीय किसानों के लिए सिकंदर डीएलएक्स डीआई 60 टॉर्क प्लस ट्रैक्टर को बाजार में लॉन्च किया है। 

इस न्यू सोनालिका ट्रैक्टर का मकसद शक्तिशाली प्रदर्शन और किफायती कीमत के साथ कृषि मशीनीकरण को फिर से परिभाषित करना है। 

सोनालिका सिकंदर डीएलएक्स डीआई 60 टॉर्क प्लस ट्रैक्टर की खूबियां

Sikandar DLX DI 60 Torque Plus ट्रैक्टर में कंपनी ने 4,709 सीसी क्षमता वाला 4 सिलेंडर में 4 stroke, naturally aspirated, water cooled, direct injection, diesel इंजन दिया है, जो 275 NM का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है। 

यह भी पढ़ें: Sonalika DI 745 III सिकंदर ट्रैक्टर घर लाए और अपनी खेती के कार्य को आसान बनाए

कंपनी के इस नए ट्रैक्टर में आपको 1.49 से 35.22 km/h की अधिकतम स्पीड देखने को मिल जाती है। सिकंदर सीरीज का यह ट्रैक्टर 1900 आरपीएम उत्पन्न करने वाले इंजन के साथ आता है। 

सोनालिका सिकंदर डीएलएक्स डीआई 60 टॉर्क प्लस ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 2200 किलोग्राम निर्धारित की गई है, जो इस रेंज में आने वाले ट्रैक्टरों की तुलना में बहुत ज्यादा है। 

कंपनी के इस न्यू सिकंदर ट्रैक्टर को 2210 MM व्हीलबेस में बनाया गया है। सोनालिका कंपनी का यह नया ट्रैक्टर 65 लीटर क्षमता वाले फ्यूल टैंक के साथ आता है। 

सोनालिका सिकंदर डीएलएक्स डीआई 60 टॉर्क प्लस ट्रैक्टर के फीचर्स क्या हैं ?

Sikandar DLX DI 60 Torque Plus ट्रैक्टर में आपको Power स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है, जो उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी काफी स्मूथ ड्राइव देती है। कंपनी के इस नए ट्रैक्ट्रर में 12 Forward + 12 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। 

इस न्यू सोनालिका ट्रैक्टर में Dual / Double* with IPTO क्लच आता है और इसमें Constantmesh Sideshift टाइप ट्रांसमिशन प्रदान किया गया है। कंपनी ने अपने इस नए ट्रैक्टर में Multi Disc OIB ब्रेक्स प्रदान किए हैं। 

सोनालिका Sikandar DLX DI 60 Torque Plus ट्रैक्टर में 190.5mm - 406.4mm (7.5 - 16) फ्रंट टायर और 429.26mm - 711.2mm (16.9 - 28) रियर टायर प्रदान किए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: मिनी सेगमेंट के ये पांच ट्रैक्टर बागवानी एवं कमर्शियल कार्यों के लिए काफी फायदेमंद हैं

कंपनी का यह ट्रैक्टर LED DRL Head light, LED tail light, Pro+ Bumper और Deluxe seat के साथ आता है, इससे किसानों को खेती-किसानी के दौरान कम से कम थकान महसूस होती है।

सोनालिका सिकंदर डीएलएक्स डीआई 60 टॉर्क प्लस ट्रैक्टर की कितनी कीमत है?

भारत में Sonalika Tractors ने अपने इस सोनालिका सिकंदर डीएलएक्स डीआई 60 टॉर्क प्लस ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 8,49,999 रुपये निर्धारित की गई है। 

इस नए Sikandar DLX DI 60 Torque Plus ट्रैक्टर की ऑन रोड़ कीमत सभी राज्यों में आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकता है।

जानिए इस नए ट्रैक्टर को लेकर रमन मित्तल ने क्या कहा है?

इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड (आईटीएल) के संयुक्त प्रबंध निदेशक रमन मित्तल ने कहा कि, "हमारी नवीनतम पहल, 'वन नेशन, वन ट्रैक्टर प्राइस' का उद्देश्य किसानों को अर्फोडेबल कीमत पर अधिक फ्लेक्सिबिलिटी और क्वालिटी प्रदान करना है। 

यह भी पढ़ें: किसान भाइयों को डीजल के खर्च और प्रदूषण की मार से बचाऐगा ये ई-ट्रैक्टर

सिकंदर डीएलएक्स डीआई 60 टॉर्क प्लस ट्रैक्टर अपने शक्तिशाली इंजन, एडवांस ट्रांसमिशन और डीलक्स फीचर्स के साथ अपने सेगमेंट का सबसे बड़ा इंजन प्रदान करता है।" उन्होंने कहा, हम इस ट्रैक्टर को देश भर में एक समान कीमत पर पेश करके, भारतीय किसानों के लिए कृषि मशीनीकरण को और अधिक सुलभ बना रहे हैं।"

सोनालीका ने बिक्री के मामले में जुलाई'23 में 14% घरेलु वृद्धि के साथ उद्योग की वृद्धि (अनुमानित 6.4%) को पछाड़ा

सोनालीका ने बिक्री के मामले में जुलाई'23 में 14% घरेलु वृद्धि के साथ उद्योग की वृद्धि (अनुमानित 6.4%) को पछाड़ा

सोनालीका ने नई रिकॉर्ड उपलब्धि के साथ, सोनालीका ट्रैक्टर्स ने वित्त वर्ष 24 में केवल 4 महीनों के अंतराल में (अप्रैल-जुलाई'23) 50,000 ट्रैक्टर बिक्री का आंकड़ा भी पार कर लिया है। भारत से नंबर 1 ट्रैक्टर एक्सपोर्ट ब्रांड, सोनालीका ट्रैक्टर्स लगातार अपने हैवी ड्यूटी ट्रैक्टरों के साथ सभी किसानों के लिए प्रगतिशील भविष्य आश्वस्त करते हुए वित्तीय वर्ष 2023-24 में लगातार आगे बढ़ रहा है। कंपनी ने जुलाई'23 में 10,683 ट्रैक्टरों की कुल बिक्री दर्ज की है, जिसमें 14% घरेलू वृद्धि शामिल है और जिससे कंपनी ने उद्योग की वृद्धि (अनुमानित 6.4%) को पीछे छोड़ दिया है। इस बेहतरीन प्रदर्शन ने स्पष्ट किया है, कि भारतीय कृषि बाजार में सोनालीका का इनोवेशन संचालित दृष्टिकोण स्थाई किसान विकास की दिशा में सही रास्ते पर है। इसके साथ, सोनालीका ने वित्तीय वर्ष'24 के 4 महीनों के अंतराल (अप्रैल-जुलाई'23) में 50,000 ट्रैक्टर बिक्री का आंकड़ा भी पार कर लिया है।

ये भी पढ़ें:
सोनालिका ने वित्त वर्ष’23 के 8 माह में 1 लाख ट्रैक्टर बेचे और 11.2% YTD वृद्धि के साथ उद्योग की वृद्धि (8.8% अनुमानित) को पीछे छोड़ नया रिकॉर्ड बना कीर्तिमान स्थापित किया है। भारत में छोटे और सीमांत किसान लगभग 86% हैं, जिनके पास आम तौर पर सीमित भूमि और संसाधन के साथ-साथ कृषि मशीनीकरण के लिए जागरूकता काफी कम है। इसके कारण, भारतीय कृषि में कुल मशीनीकरण 47% है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका (95%), ब्राजील (75%) और चीन (59.5%) जैसे देशों की तुलना में बहुत कम है। सोनालीका ट्रैक्टर्स कृषि मशीनीकरण को अपनाने के लिए पूरे किसान समुदाय का सहयोग कर रहा है। साथ ही, 20-120 HP में सबसे व्यापक, हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर रेंज पेश करता है। तकनीकी रूप से उन्नत इन ट्रैक्टरों द्वारा किसानों को सभी कृषि परिस्थितियों में उत्तम प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया है। ट्रैक्टर खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए कंपनी पहले से ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपने संपूर्ण ट्रैक्टर रेंज की कीमतें प्रदर्शित कर रही है। इस पहल ने न केवल किसानों के जीवन को सुगम बनाया है, बल्कि ब्रांड में उनका विश्वास भी बढ़ाया है।

ये भी पढ़ें:
सोनालिका ट्रैक्टर्स ने 43.5% की घरेलू वृद्धि दर्ज की नई उपलब्धि पर अपने विचार साझा करते हुए, श्री रमन मित्तल, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड, ने कहा, “हमारे हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर रेंज के लिए किसानों का समर्थन पाकर हमें खुशी है, जिसने हमें जुलाई'23 में 10,683 कुल ट्रैक्टर बिक्री रिकॉर्ड करने में सक्षम बनाया। 14% घरेलू वृद्धि के साथ, हमने उद्योग की वृद्धि (अनुमानित 6.4%) को पीछे छोड़ दिया है और केवल 4 महीनों के अंतराल (अप्रैल-जुलाई'23) में 50,000 ट्रैक्टर बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। अपने ब्रांड के लिए ऐसा प्यार पाना हमें हर बार 'सर्वश्रेष्ठ से बेहतर करने' और भारतीय किसानों की क्षेत्रीय जरूरतों के अनुसार उन्नत कृषि तकनीक को तेजी से अनुकूलित करने के लिए प्रेरित करता है। किसानों को खुशहाली प्रदान करना आई टी एल का मूल आधार है और यह हमारे द्वारा किए गए हर नए इनोवेशन का एक अभिन्न अंग हमेशा बना रहेगा। कृषि मशीनीकरण के प्रति जागरूकता पैदा करना और उसे अपनाने के लिए किसानों का सहयोग करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्योंकि इससे किसानों को समृद्धि की तरफ तीव्रता से बढ़ने में मदद मिलेगी।“
सेल्स रिपोर्ट 2024 सोनालिका ने रिकॉर्ड ट्रैक्टर बिक्री दर्ज की है

सेल्स रिपोर्ट 2024 सोनालिका ने रिकॉर्ड ट्रैक्टर बिक्री दर्ज की है

विदेशों को सबसे ज़्यादा एक्सपोर्ट होने वाला ट्रैक्टर ब्रांड’ सोनालिका ट्रैक्टर्स भारत से एक्सपोर्ट किया जाने वाला नं. 1 ट्रैक्टर ब्रांड है। यह देश का तीसरा सबसे बड़ा ट्रैक्टर निर्माता होने के साथ-साथ, विश्व भर के शीर्ष 5 ट्रैक्टर निर्माताओं के बीच गर्व से खड़ा है। 

1996 में अपने मूल DNA में किसान केन्द्रित होने के साथ, यह कंपनी कस्टमाइज़्ड ट्रैक्टर्स और उपकरणों का निर्माण करती है। कंपनी किसानों की कृषि हेतु केंद्रित आवश्यकताओं के अनुसार ट्रैक्टर्स और उपकरणों को विकसित किया जाता है।

सोनालिका ने रिकॉर्ड ट्रैक्टर बिक्री की है  

सोनालिका ट्रैक्टर्स ने फरवरी में अपनी अब तक की सबसे अधिक रिकॉर्ड ट्रैक्टर की बिक्री दर्ज की हैं। सोनालिका ने फरवरी 2024 के दौरान घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 9,722 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो वित्त वर्ष 2023 में 9,154 ट्रैक्टर बिक्री से 6.2% अधिक है। 

ये भी पढ़ें: सोनालीका ने 40-75 HP में 10 नए 'टाइगर' हैवी ड्यूटी ट्रैक्टरों की अपनी सबसे बड़ी रेंज के साथ 2024 की शुरुआत की; 'डिज़ाइनड इन यूरोप' नंबर 1 ट्रैक्टर एक्सपोर्ट सीरीज़ अब भारतीय किसानों के लिए भी उपलब्ध

इतनी अच्छी बिक्री के साथ, सोनालिका कुल ट्रैक्टर बाजार में 16.1% हिस्सेदारी दर्ज करने में कामयाब रही, जो अब तक की फरवरी के महीने की सोनालिका की सबसे अधिक बाजार हिस्सेदारी है।

प्रत्येक ट्रैक्टर सेगमेंट में अग्रणी सोनालिका ने हाल ही में 40-75 एचपी रेंज में 10 नए मॉडल के साथ अपनी प्रसिद्ध और प्रीमियम ‘टाइगर ट्रैक्टर श्रृंखला’ का विस्तार किया है।

संयुक्त प्रबंध निदेशक रमन मित्तल ने क्या कहा जानें  

इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक रमन मित्तल ने कहा, “हमें ट्रैक्टरों के लिए गतिशील भारतीय कृषि पारिस्थितिकी तंत्र की जरूरतों को पूरा करने और उद्योग में उच्चतम बाजार हिस्सेदारी हासिल करने के साथ-साथ फरवरी में 16.1% की अपनी उच्चतम बाजार हिस्सेदारी हासिल करने में खुशी महसूस हो रही है। 

ये भी पढ़ें: ITL ने सोनालिका ट्रैक्टर्स की नई सीरीज लॉन्च करदी है

पूरे महीने अपनी सकारात्मक गति बनाए रखते हुए, हमने फरवरी 2024 में 9,722 ट्रैक्टरों की कुल बिक्री दर्ज की है और उद्योग के प्रदर्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। 

हमारी व्यापक हेवी-ड्यूटी ट्रैक्टर रेंज को हाल ही में 10 नए टाइगर ट्रैक्टर मॉडल के साथ अपग्रेड किया गया है, जिसे किसानों द्वारा अत्यधिक सराहा और स्वीकार किया जा रहा है क्योंकि यह इंजन, ट्रांसमिशन और हाइड्रोलिक्स में कई नई बेहतर तकनीकें प्रदान करता है।”

पंजाब CM श्री भगवंत मान ने Rs. 1300 करोड़ की सोनालीका की विस्तार योजना का अनावरण दुनिया के सबसे बड़े ट्रैक्टर प्लांट, होशियारपुर, पंजाब में किया

पंजाब CM श्री भगवंत मान ने Rs. 1300 करोड़ की सोनालीका की विस्तार योजना का अनावरण दुनिया के सबसे बड़े ट्रैक्टर प्लांट, होशियारपुर, पंजाब में किया

पिछले साल के अंत में घोषित निवेश के नए दौर की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, सोनालीका एक नया ट्रैक्टर असेंबली प्लांट स्थापित करने में रू 1000 करोड़ का निवेश और एक नई हाई प्रेशर फाउंड्री स्थापित करने के लिए रू 300 करोड़ का निवेश करेगा।नई दिल्ली, 14 मार्च 2024: भारत से ट्रैक्टर एक्सपोर्ट में नंबर 1 ब्रांड सोनालीका ट्रैक्टर्स पंजाब राज्य में प्रमुख कंपनियों में से एक है और पहले से ही विश्व की सबसे बड़ी ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से होशियारपुर शहर को विश्व मैप पर ला चुका है। पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान जी की उपस्थिति में कंपनी ने राज्य में दो नए प्लांट के लिए भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया और आधारशिला रखी। पिछले साल के अंत में घोषित निवेश के नए दौर को आग बढ़ाते हुए अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, सोनालीका एक नया ट्रैक्टर असेंबली प्लांट स्थापित करने में रू 1000 करोड़ का निवेश और एक नई हाई प्रेशर फाउंड्री स्थापित करने के लिए रू 300 करोड़ का निवेश करेगा।ये भी पढ़ें: सेल्स रिपोर्ट 2024 सोनालिका ने रिकॉर्ड ट्रैक्टर बिक्री दर्ज की है
मुख्यमंत्री मान ने होशियारपुर में सोनालीका समूह की दूरदर्शी विस्तार योजना का अनावरण किया जो राज्य के औद्योगिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। अत्याधुनिक ट्रैक्टर असेंबली सुविधा विशेष रूप से सोनालीका समूह की एक्सपोर्ट प्रतिबद्धताओं के लिए समर्पित है जिसके पूर्णतः चालू होने के बाद कंपनी की वार्षिक क्षमता में 1 लाख ट्रैक्टर की वृद्धि होगी। इसके अलावा, नई अत्याधुनिक सुविधा 'M/s DRAS' - एक हाई प्रेशर फाउंड्री प्लांट - तैयार होने के बाद उत्तर भारत में सबसे बड़ा कास्टिंग प्लांट होगा। नई सुविधा जापान के अनुभवी इंजीनियरों द्वारा डिज़ाइन की गई है, जो श्रेष्ठ जापानी मानकों का पालन करती है और अद्वितीय गुणवत्ता और दक्षता सुनिश्चित करती है| इससे सोनालीका को 150 देशों में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने में मदद मिलेगी। वैश्विक स्तर पर अपने सबसे बड़े ट्रैक्टर प्लांट के गौरवशाली मालिक के रूप में सोनालीका अपनी की स्थिति को इस नए प्लांट द्वारा और मजबूत करेगा।डॉ. अमृत सागर मित्तल, वाईस चेयरमैन, सोनालीका ट्रैक्टर्स, ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री मान के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा, “सोनालीका द्वारा होशियारपुर में निवेश के नए दौर से हम दुनिया के अपने सबसे बड़े ट्रैक्टर प्लांट के गौरवान्वित मालिक के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत कर सकेंगे। सरकार का समर्थन अभूतपूर्व रहा है, विशेष रूप से पंजाब में नई परियोजना स्थापना के लिए एक चैनल के माध्यम से निजी क्षेत्र और सरकार के बीच सहयोगात्मक प्रयास लगातार व्यवसाय और इनोवेशन को बढ़ावा दे रहे हैं।“ये भी पढ़ें: सोनालीका ने उद्योग के प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए 2024 में फरवरी की अपनी सर्वाधिक 16.1% बाज़ार हिस्सेदारी दर्ज की; 9,722 ट्रैक्टरों की कुल बिक्री के साथ नया कीर्तिमान दर्ज किया और उच्चतम बाज़ार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी हासिल की
श्री अक्षय सांगवान, डायरेक्टर - डेवलपमेंट एंड कमर्शियल, सोनालीका ट्रैक्टर्स, ने कहा, “हमारे हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर रेंज को गुणवत्ता और विस्तार के मामले में काफ़ी बढ़ावा मिलेगा क्योंकि नया कास्टिंग प्लांट 1 लाख मैट्रिक टन से अधिक पिघालने की वार्षिक क्षमता से सुसज्जित है। अत्याधुनिक जर्मन निर्मित कुंकेल वैगनर हाई प्रेशर मोल्डिंग लाइन की विशेषता के साथ, M/s Dras अच्छी गुणवत्ता वाली कास्टिंग के उत्पादन द्वारा ट्रैक्टरों की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए ही तैयार किया जा रहा है।"मुख्यमंत्री मान ने सोनालीका की मौजूदा ट्रैक्टर उत्पादन सुविधा का भी दौरा किया, जो दुनिया का सबसे बड़ा ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और हर 2 मिनट में एक नया ट्रैक्टर बनाने उल्लेखनीय क्षमता रखता है। उन्होंने पंजाब के औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाने में सोनालीका की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना भी की|